अरवल: बेनीपुर गांव में मारपीट के दौरान एससी एसटी थाने में दर्ज कराया गया केस, जांच में जुटी पुलिस।
Arwal, Arwal | Mar 28, 2024 बेनीपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई, जिसमें लगभग 44 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। घटना के बाद कुर्था थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की तहकीकात कर आसपास से जानकारी ली। इस संबंध में बेनीपुर गांव निवासी जितेंद्र पासवान के बयान पर 22 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।