अरवल: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के अलग-अलग प्रखंडों के पंचायतों का दौरा किया।
Arwal, Arwal | Mar 28, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत जिले के अलग-अलग प्रखंडों का दौरा किया। इस क्रम में डीएम ने पंचायत में मौजूद मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यश्क दिशा निदेश दिया गया। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीएम ने आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया। उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उसके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी लोगों को अवगत कराया गया कि अरवल में लोकसभा चुनाव 01 जून को निर्धारित है, सभी लोग अवश्य रूप से मतदान करने जाएं।