अंबिकापुर: मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में इलाज के बाद हुई मौत
18 जून 2026 दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे अंबिकापुर के जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से मिली जानकारी अनुसार मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है,आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक और उसकी पत्नी को चोर समझकर डंडों, मुक्कों और लातों से जमकर पीटा,गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत