जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की अध्यक्षता में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली मध्य निषेध अवर निरीक्षक एवं निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।
डीएम ने परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2,976 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनका विवरण निम्न है:
एस एस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी, गोपालगंज: 1,080 अभ्यर्थी
डी०ए०भी० सीनियर सेकेंडरी, गोपालगंज: 888 अभ्यर्थी
भी० एम० इंटर कॉलेज, गोपालगंज: 504 अभ्यर्थी
एम.एम. मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल, गोपालगंज: 504 अभ्यर्थी
परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ सुरक्षा की पुख्ता तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Bihar Education Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Gopalganj, Bihar | Jul 10, 2026