बरेली: एसएसपी ने नवाबगंज में जातीय तनाव और गैंगवार के मामले को लेकर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
नवाबगंज में गंगवार समाज की आंतरिक खींचतान अब हिंसक टकराव में बदल चुकी है। बीते दिनों व्यापारी नेता राजीव गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में दलित युवक की पिटाई ने क्षेत्र को जातीय तनाव और गैंग संघर्ष के दलदल में झोंक दिया है। इसके बाद एसएसपी बरेली ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।