हनुमानगढ़: 14 को खुलेगा निकाय चुनाव के नतीजों का पिटारा, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, जिले में 64 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती
निकाय चुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होगी। प्रत्येक काउंटर पर रिटर्निंग अधिकारी के नेतृत्व में मतगणना करवाई जाएगी।