डेहरी: पीएमएफएमई योजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
Dehri, Rohtas | Jul 10, 2026 पीएमएफएमई योजना की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, बैंकों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश रोहतास जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न बैंकों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।