बीना: नई बस्ती स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज़
Bina, Sagar | Jun 7, 2025 कुर्बानी का त्योहार ईद उल अजहा बीना में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते नई बस्ती स्थित ईदगाह सहित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों एवं ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। जिसमें मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने नमाजी अदा कर देश की तरक्की एवं हिफाजत की दुआएं मांगी और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।