ज्ञानपुर: शहर के गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्भल की घटना को लेकर मौन प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का किया विरोध
भदोही जिले के ज्ञानपुर में सोमवार को गांधी पार्क में जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्भल में हुई घटना को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मौन रहकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.