नोआमुंडी: नोवामुंडी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से टाटा स्टील की महिला कर्मचारी समेत दो घायल
पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में सोमवार को मिडिल स्कूल के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार टाटा स्टील की महिला कर्मचारी सुषमा सांडिल (37) और बाइक चालक जगमोहन जेराई गंभीर रूप से घायल हो गए। सुषमा को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर रेफर किया गया है।