कुंडेश्वर धाम: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के बाद कुंडेश्वर धाम पहुंची क्रांति गौड़: कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने किया स्वागत
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि बुंदेलखंड की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर इतिहास रचने के बाद अपने गृह नगर लौटते समय कुंडेश्वर धाम पहुंची। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। क्रांति ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान भोलेनाथ की कृपा को दिया। और वही कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने महिला इंडियन प्लेयर क्रांति का स्वागत किया।