राजधनवार में हार्डवेयर मैकेनिकों के सम्मान में सेमिनार आयोजित
गिरिडीह के राजधनवार स्थित श्री श्याम मैरेज हॉल में बीआरएस हार्डवेयर, आरएस हार्डवेयर और सानवी हार्डवेयर के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार आयोजित हुआ। अपार तार व किंग पाइप कंपनी के प्रतिनिधियों ने आधुनिक उत्पादों की जानकारी दी। इस दौरान सैकड़ों मैकेनिकों को सम्मान स्वरूप चादर, टूल किट और लंच बॉक्स भेंट किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य मैकेनिकों को नई तकनीक से जोड़ना और उनके योगदान का सम्मान करना था। #apnagiridihnews #GiridihNews