RTO अधिकारी और डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह पुलिस ने गांडेय के पुनईडीह में छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। दोनों फर्जी सिम से खुद को RTO अधिकारी और डॉक्टर बताकर चालान व अपॉइंटमेंट के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।
पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, 7 सिम कार्ड, एक आईपैड और दो बाइक बरामद की हैं। मामले में साइबर थाना कांड संख्या 22/2026 दर्ज कर जेल भेज दिया है। #apnagiridihnews #GiridihNews #पुलिस #JharkhandPolice