तारानगर: विधानसभा क्षेत्र तारानगर व तहसील राजगढ़ की ग्राम पंचायत मानपुरा व भुवाडी में शिविर आयोजित, भाजपा नेता ने किया अवलोकन
विधानसभा क्षेत्र तारानगर व तहसील राजगढ़ की ग्राम पंचायत मानपुरा और भुवाडी में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों का भाजपा नेता महावीर पूनिया ने अवलोकन किया तथा उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कहा। इस दौरान मानपुरा के पंचायत भवन व मोक्षभूमि में पौधारोपण भी किया गया।