ब्यौहारी: ब्यौहारी में आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में चरखरी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान जगदीश पाल, निवासी मानपुर (उमरिया) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच मंगलवार शाम 5 बजे से शुरू कर दी ।