नजीबाबाद: नजीबाबाद में मजदूरी करने जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार ने बाइक को मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजनौर की ओर से आ रही वेन्यू कार नंबर 25BH6047P ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर गाजीपुर निवासी समुन पुत्र अनीश अहमद उम्र लगभग 40 वर्ष और वड़ी जवाली निवासी जाकिर उम्र लगभग 45 वर्ष सवार थे। दोनों मंडी में मजदूरी करने जा रहे थे। 4 सितंबर को 6:00 बजे की घटना बताई जा रही है।