कुरूद: सोना गलाने वाले के साथ मकान में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया, एसपी ने किया मामले का खुलासा
सुने मकान में चोरी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक सोना गलाने वाला युवक भी शामिल है गुरुवार दोपहर दो बजे मिली जानकारी में बताया गया कि पिछले दिनों भखारा के ग्राम कोस मर्रा में ग्रामीण कृष्णा साहू के घर में चोरी हुई थी जहां से अज्ञात चोर नगदी जेवर लेकर फरार हो गए घटना की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई थी और चोरों की तलाश में जुट गई