दादरी: ग्रेटर नोएडा के पी 4 स्थित सोसाइटी में लिफ्ट में फंसे 6 लोगों को पुलिस ने लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर निकाला
ग्रेटर नोएडा के पी 4 स्थित सीनियर सिटीजन सोसायटी में रविवार देर रात 3.26 बजे सोसायटी की लिफ्ट करीब 45 मिनट तक फंसी रही। डायल-112 पर सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) मौके पर पहुंची। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई गई।