बीकानेर: जस्सूसर गेट के पास अचेत अवस्था में मिला युवक, पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया
बीकानेर में मंगलवार सुबह जस्सूसर गेट के सामने प्याऊ के पास वाली गली में एक युवक अचेत अवस्था में मिला। युवक बोलने की स्थिति में नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक को सोमवार रात से वहीं देखा जा रहा था, लेकिन उसके परिजनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार, सोएंब भाई व राजकुमार खड़गावत ए