पटेढ़ी बेलसर: दहेज लोभी पति ने पत्नी को पिट पिट कर उतारा मौत के घाट ।
दहेज लोभी एक पति ने अपने ही हाथों से पत्नी की पीट पीटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बेलसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने आरोपी पति एवं सास को गिरफ्तार कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोना महिमा के निवासी उमेश राय अपनी पत्नी रूबी के साथ रहता है।