लालगंज फकुली मुख्य मार्ग मौना पुल के निकट सोमवार को तेज गति मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की निवासी गुड्डू कुमार को सिर, हाथ तथा चेहरे पर चोट आई है जबकि दाहिना पैर टूट गया है। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज पहुंचाया जहां से उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है।