ठाकुरद्वारा: एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने एडीएम प्रशासन के साथ शहर में ईदगाह स्थलों का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुरादाबाद एवं एडीएम प्रशासन, एसडीएम ठाकुरद्वारा द्वारा ईद-उल-फितर के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्रान्तर्गत ईदगाह स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।