नैनवां: खानपुरा और टोपा के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Nainwa, Bundi | Feb 22, 2025 नैनवां खानपुरा एवं टोपा गांव को नैनवां नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों का शनिवार को 16वें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहा। आंदोलन को तेज करते हुए शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरना स्थल पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन पर खून से हस्ताक्षर किए।