गुण्डरदेही: रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री में कैंसर के इलाज के नाम पर ₹13 लाख की ठगी का मामला सामने आया
बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के ग्राम सिर्री में कैंसर का पूजा-पाठ से इलाज कराने का झांसा देकर ₹13 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने टीवी पर प्रसारित विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर पर संपर्क किया था। आरोपियों ने खुद को पंडित बताकर अलग-अलग किस्तों में ₹13 लाख ले लिए। ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।