रसड़ा: रसड़ा के नागपुर गांव में कई घरों को मिला ₹50,000 का बिजली बिल, महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
बलिया: रसड़ा क्षेत्र के नागपुर गांव में नौ वर्ष बाद अचानक 50 - 50 हजार रुपये तक का बकाया बिजली बिल आया तो ग्रामीण भड़क उठे। सोमवार दोपहर 1 बजे दर्जनों की संख्या में आक्रोशित महिलाएं, रसड़ा के विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुराने भारी-भरकम बकाया बिजली बिल को पूरी तरह माफ किए जाने तथा नए सिरे से बिजली बिजली कनेक्शन देने