हसौद: एम्स में कॉक्लियर इम्प्लांट से दो साल की बच्ची तिक्षिका की सुनने- बोलने की उम्मीद जगाई
Hasaud, Sakti | Sep 24, 2026 जांजगीर जिले की जन्मजात बधिर बच्ची तिक्षिका साहू की एम्स रायपुर में निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर सुनने व बोलने की क्षमता बढ़ाई गई। चिरायु योजना के तहत हुई पूरी इलाज प्रक्रिया, अब बच्ची स्पीच थेरेपी में है।