कासगंज: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कई गांवों का दौरा किया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कासगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर किसानों, मजदूरों एवं आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से संवाद कर सिंचाई, बढ़ती महंगाई, कृषि लागत, मजदूरों की आजीविका तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।