इटकी: इटकी में तेज रफ्तार ऑटो ने स्कूटी को मार टक्कर, ऑटो पलटा, बैंककर्मी के पूरे परिवार समेत 5 घायल! चालक और उसका बच्चा घायल
Itki, Ranchi | Jul 19, 2026 इटकी थाना क्षेत्र के साहेब मोड़ के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और सड़क पर पलट गया। इस भीषण हादसे में इंडियन बैंककर्मी सुहेल हाशमी, उनकी पत्नी राहत परवीन, उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री आयजल और ऑटो चालक व उसका बेटा समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपत्ति के हाथ-बाजू फ्रैक्चर हुए हैं और बच्ची के सिर पर चोट आई ह