जामताड़ा: भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदिवासी संस्कृति पर बयान का किया कड़ा विरोध
झारखंड में भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदिवासी संस्कृति और सरना सनातन पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। भाजपा ने मंत्री के आरोपों का खंडन करते हुए आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक भावनाओं के प्रति सम्मान की बात कही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री के आरोपों पर तथ्य और अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।