सहजनवा: गीडा इलाके में 6 साल की बच्ची से हुआ रेप, प्राइवेट पार्ट से खून निकलने के बाद आरोपी भागा, पिता आए तो दर्द से कराहती मिली
गोरखपुर में 6 साल की बच्ची से उसके पड़ोसी ने रेप किया। आरोपी बच्ची के पिता का दोस्त है। शनिवार को वह बच्ची को अकेला पाकर उसके घर में घुस गया और गंदा काम किया। बच्ची के पिता जब घर लौटे, तो वो दर्द से कराह रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पूछने पर उसने बताया कि अंकल ने गलत काम किया है। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी।