अमनौर: तरवार में नशे में धुत व्यक्ति विद्युत टावर पर चढ़ा
Amnour, Saran | May 16, 2026 शनिवार की दोपहर बारह बजे अमनौर प्रखंड के तरवार स्थित 33 केबीए के विधुत टावर पर एक नशेड़ी युवक चढ़ गया जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि एक घंटे के कड़ी मेहनत के बाद स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति को नीचे उतारा तबतक पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना था। पुलिस ने बताया कि नशे की हालात में व्यक्ति विधुत टावर पर चढ़ गया था।