अरवल: अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Jun 1, 2025 पुलिस अधीक्षक इनामुउल हक मेग्नु के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अरवल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों में वारंट निर्गत था।