अरवल: दलित बच्ची की मौत पर जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, सदर प्रखंड परिसर में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Arwal, Arwal | Jun 1, 2025 रविवार शाम4 बजे मुजफ्फरपुर के कुढनी में 11 साल की दलित बच्ची से बलात्कार और इलाज में देरी से हुई मौत के विरोध में अरवल जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय शर्मा के नेतृत्व में निकले जुलूस ने शहर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। वक्ताओं ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा।