अरवल: खैरा गांव में पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रुप से जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Jun 1, 2025 खैरा गांव में आम के पेड़ से आम तोड़ने के दौरान राकेश कुमार नाम का युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जहां परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वह आम के पेड़ पर आम तोड़ रहा था अचानक पैर फिसलने से वह गिरकर बेहोश हो गया जैसे ही जानकारी प्राप्त हुई सदर अस्पताल भेजा गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है