अरवल: सैदपुर धावा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से पुलिस जवान घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Jun 1, 2025 रविवार शाम 7:30 सैदपुर धावा पेट्रोल पंप के पास तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान अरवल पुलिस में कार्यरत चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वे पेट्रोल लेने पहुंचे थे, तभी स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिस जवान को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती किया गया