बालाघाट: भोपाल: अनुसूचित जनजाति आयोग की बैठक में भगतसिंह नेताम शामिल, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर ज़ोर
मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग कार्यालय, भोपाल में आयोग के सदस्य भगतसिंह नेताम ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश मंगलवार लगभग दोपहर 12 बजे अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान लंबित प्रकरणों एवं फाइलों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को मामलों का समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने