बदायूं: कछला रेलवे ब्रिज के पास प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया
Budaun, Budaun | Mar 19, 2026 बदायूं में प्रेम प्रसंग के विरोध से आहत एक प्रेमी युगल द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल पूरा मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला रेलवे ब्रिज के पास का है ।