चोलापुर में आक्रोशित किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, बोले- रोड नहीं तो टोल नहीं
Sadar, Varanasi | Feb 21, 2024 वाराणसी जनपद के चोलापुर क्षेत्र में टोल प्लाजा को लेकर किसान आक्रोशित हो गए हैं। किसान बलरामगंज टोल प्लाजा के पास धरने पर बैठे हुए हैं। किसान रोड नहीं तो टोल नहीं के जमकर नारे लगा रहे हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं ने एनएचएआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।