पीएम के काशी आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह, भगवान आदिकेशव की पूजा कर मोदी विजय की कामना
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह है। नमामि गंगे वाराणसी महानगर की ओर से मंगलवार को जया एकादशी के पावन पर्व पर मोदी सरकार के विजय की कामना से आदिकेशव मंदिर में पूजन किया गया। इस दौरान भगवान आदिकेशव की विधिविधान से पूजा-अर्चना और भोग आरती की गई।