पीएम मोदी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, तीन प्रमुख कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, दो जनसभा करेंगे संबोधित
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22- 23 फरवरी को काशी आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल द्वारा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। दिलीप पटेल ने बताया की प्रधानमंत्री 22 फरवरी को रात्रि करीब नौ बजे लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर आगमन होगा और बीएलडब्ल्यू में रात्रि विश्राम करेंगे।