VDA उपाध्यक्ष द्वारा मंसाराम फाटक स्थित अवैध बिल्डिंग का किया निरीक्षण, बिल्डिंग के तलों को किया गया सील
Sadar, Varanasi | Feb 20, 2024 वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, पुलकित गर्ग द्वारा मंसाराम फाटक स्थित अवैध बिल्डिंग का निरीक्षण किया गया। जोनल अधिकारी द्वारा अवैध बिल्डिंग के संबंध में उपाध्यक्ष को जानकारी प्राप्त करायी गयी। उपाध्यक्ष द्वारा ज़ोनल अधिकारी को बिल्डिंग के अनाध्यासित खाली तलों को तत्काल तत्काल सील करने हेतु आदेशित किया गया।