विदिशा नगर: 7 माह से वेतन नहीं मिलने पर पॉलिटेक्निक स्टाफ हड़ताल पर
पॉलिटेक्निक कॉलेज के 120 शिक्षक और कर्मचारियों ने 7 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से बच्चों की फीस, लोन और घरेलू खर्च प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के पास पर्याप्त फंड होने के बावजूद भवन निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है और कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया।