रायडीह: डोबडोबी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरे दो युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Raidih, Gumla | Apr 21, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के सारू बेड़ा के रहने वाले कार्तिक नगेसिया (19 वर्ष) और समीर नगेसिया (16 वर्ष) मंगलवार को अपनी बाइक पर सवार किसी काम से रायडीह गए थे। जहां से घर लौटते समय शाम 5:00 बजे डोबडोबी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गड्ढे में गिर पड़े।इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।