हरसूद: शारदीय नवरात्रि पर्व पर अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में कन्या भोज और गरबा का आयोजन किया गया
Harsud, Khandwa | Oct 17, 2026 नया हरसूद छनेरा की अभिनव पब्लिक स्कूल हरसूद में शनिवार को शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर कन्या भोजन एवं गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। शनिवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग स्कूल परिसर में विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कन्या भोजन प्रारंभ किया गया।