भिंड नगर: सांसद संध्या राय ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला अस्पताल से किया शुभारंभ
भिंड। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला अस्पताल के एनआरसी बूथ पर सांसद संध्या राय ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे