शेखपुरा: बेलाव गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर तीन शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त, 1500 किलो जावा गुड़ किया विनष्ट
बेलवा गांव में उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में ड्रोन का सहारा लिया गया। छापेमारी के दौरान 1500 किलो ज्यादा गुड़ को बरामद किया। जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही तीन शराब भट्ठियों ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी भी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हुई।