स्थानीय हुनर से रोशन करें दीपावली, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा!
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल से मिट्टी के दीये और आकर्षक झालर खरीदकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि इस दीपावली स्थानीय कुम्हार परिवारों और स्व-सहायता समूहों के बनाए दीये खरीदें तथा उनके हुनर और आजीविका को संबल प्रदान करें।
कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
#Diwali2026 #LocalForVocal #VocalForLocal #KoreaDistrict #जिला_प्रशासन_कोरिया