अजयगढ़: अजयगढ़ में पागल कुत्ते ने मासूम बच्ची के चेहरे के जबड़े को दबोचा
Ajaigarh, Panna | Aug 21, 2026 पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के मडरका गांव में पागल कुत्ते के हमले से हड़कंप मच गया। घर के बाहर खेल रही चार मासूम बच्चियों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बताया गया कि कुत्ते ने सबसे पहले 4 वर्षीय साधना लोध पर हमला किया। उसे बचाने दौड़ी उसकी बहनें 6 वर्षीय राशि और 10 वर्षीय दीपा भी कुत्ते की चपेट में आ गईं। इसके बाद कुत्ते ने करीब 2 साल की मासूम प्रियंका के चेहरे