Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
deepakbouddh
No video available
9
1
मुरैना नगर: बसपा की विधानसभा सुमावली की समीक्षा में प्रदेश अध्यक्ष ने विरोधियों पर तंज कसे #collectormorena
Morena Nagar, Morena
| Sep 5, 2021
#collectormorena
#other
MORE NEWS
- ब्रेकिंग न्यूज - मुरैना :- _ बिस्मिल नगर के हाथी डूबा गड्ढे में अभी एक महिला डूबी, आधा घंटा पहले का मामला, पुलिस मौके पर, बताते हैं कि पहले जब वह डूब रही थी तब उसे बचाने के प्रयास विफल रहे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अभी रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ है।
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
कार्डियोलोजिस्ट डॉ. दुश्यन्त देव ने पुलिस बल को दिए हार्ट अटैक से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स। पहल परिवार ने आयोजित किया कार्यक्रम। सामाजिक सरोकारों और जन-जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'पहल परिवार' के तत्वावधान में आज दिनांक 07 जून 2026, रविवार को एम.एस. रोड स्थित होटल महाराजा में एक विशेष 'कार्डियक अवेयरनेस सेमीनार' (हृदय रोग जागरूकता शिविर) का सफल आयोजन किया गया। "स्वस्थ हृदय, सुखी जीवन" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अत्यधिक तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच अपने हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति से बचाव के प्रति जागरूक करना था । पहल परिवार के द्वारा इस कार्यक्रम में “इमरजेंसी कार्डियक मेडीसिन किट” का विमोचन किया जिसमें 04 प्रकार की टेब्लेट्स दी गई जो चेस्ट पेन अथवा ह्रदय घात की स्थिति में अत्यन्त लाभकारी हैं । इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मुरैना धर्मराज का उपस्थित होना अपरिहार्य कारणों से सम्भव नहीं हो पाया है । विशिष्ट अतिथी के रुप में भूपेन्द्र सिंह एसडीएम मुरैना, रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदमेश उपाध्याय उपस्थित रहे । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दुश्यन्त देव (DM Cardiology) रहे, जिन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को हृदय स्वास्थ्य से संबंधित अत्यंत उपयोगी और व्यावहारिक जानकारियां साझा कीं । सेमीनार में पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला एवं 02 निरीक्षक सहित कुल 125 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. दुश्यन्त देव ने अपने संबोधन में बताया कि पुलिस बल की ड्यूटी चौबीसों घंटे और अत्यधिक मानसिक व शारीरिक तनाव से भरी होती है, जिसके कारण उनमें हृदय रोग का खतरा अन्य नागरिकों की तुलना में अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षणों, जैसे सीने में भारीपन, अचानक अत्यधिक पसीना आना, बाएं हाथ या जबड़े में दर्द होना आदि के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. देव ने जोर देकर कहा कि लक्षण दिखते ही बिना समय गंवाए 'गोल्डन ऑवर' (शुरुआती एक घंटा) के भीतर योग्य चिकित्सक से संपर्क करना जीवन रक्षक साबित होता है । डॉ. दुश्यन्त देव द्वारा हृदय को स्वस्थ रखने हेतु दिए गए 4 मुख्य सूत्र:- 1.नियमित जांच:- समय-समय पर ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं, यही स्वस्थ जीवन की असली पहचान है। 2.व्यायाम करें:- प्रतिदिन कम से कम 30-45 मिनट व्यायाम या योग करें, जिससे हृदय मजबूत बनता है। 3.संतुलित आहार:- अपने भोजन में फल, हरी सब्जियां शामिल करें और अत्यधिक तैलीय व जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें। 4.धूम्रपान का त्याग:- तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट का सेवन तुरंत छोड़ें और अपने हृदय को लंबी उम्र दें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी पदमेश उपाध्याय ने पहल परिवार की इस अनूठी और संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की व्यस्तता में पुलिसकर्मी अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इस प्रकार के जागरूकता सत्र पुलिस बल के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों से डॉ. देव द्वारा बताए गए स्वास्थ्य नियमों को अपनी दैनिक जीवनशैली में अनिवार्य रूप से शामिल करने का आह्वान किया । कार्यक्रम के अंत में पहल परिवार के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया पहल परिबार से डॉ विवेक राठी, डॉ ऋतू राठी, डॉ अवनीश माहेश्वरी, डॉ राकेश माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, आशा सिकरवार, गौरव गुप्ता, प्रिंस गोयाल, सुभाष राठी,राजेश बाँदील, संजीव पथरिया, लोकेन्द्र डंडोतिया,जयनारायण तोमर,विराट शाह, हेमा अग्रवाल, मनीष गर्ग, पवन शर्मा, अशोक भदौरिया, नितेश बंसल, समीर बाँदील, प्रमोद गुप्ता, रविंद्र माहेश्वरी, पदम जैन, पुष्पा राठी सुधीर गोयल आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
PMFME योजना से खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को मिल रहा प्रोत्साहन* *पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान* मुरैना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नए उद्यमों की स्थापना एवं मौजूदा इकाइयों के विस्तार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक क्रेडिट-लिंक्ड पूंजी अनुदान, अधिकतम 10 लाख रुपये तक प्रदान किया जाता है। योजना का उद्देश्य सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को सशक्त बनाना, रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना तथा स्थानीय खाद्य उत्पादों को बाजार में बेहतर पहचान दिलाना है। इसके तहत मसाला प्रसंस्करण, अचार, पापड़, बेकरी उत्पाद, मिलेट आधारित उत्पाद, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण सहित विभिन्न खाद्य व्यवसायों को लाभान्वित किया जा रहा है। इच्छुक उद्यमी इस योजना का लाभ लेकर अपना खाद्य प्रसंस्करण व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं अथवा मौजूदा इकाई का विस्तार कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र अथवा खाद्य प्रसंस्करण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
मुरैना एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ किसानों के कल्याण का संदेश लेकर पहुंचे श्री महेंद्र सिंह यादव* मुरैना, अपेक्स बैंक (मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, भोपाल) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। इस वर्ष किसानों के कल्याण, आर्थिक उन्नति एवं कृषि विकास के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं तथा किसानों के उत्थान में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रविवार को मुरैना जिले के प्रवास के दौरान श्री महेंद्र सिंह यादव ने रिठोराकलां, पढ़ावली, कुतवार, अजनौधा, दिमनी, गोठ, बडफरा एवं अंबाह क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहकारी संस्थाओं एवं पैक्स समितियों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं सहकारिता कर्मियों से संवाद किया। भ्रमण के दौरान प्रशासक श्री यादव द्वारा सभी संस्थाओं में किसानों का सम्मान किया गया तथा उनके कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान, समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए सहकारिता आंदोलन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने किसानों को सहकारी संस्थाओं एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना से जुड़कर विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रशासक श्री यादव ने विभिन्न संस्थाओं में वृक्षारोपण कर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही बैंक मुख्यालय एवं पैक्स स्तर पर निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। श्री यादव ने वर्तमान वैश्विक ऊर्जा संकट का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “ईंधन बचाओ-ऊर्जा बचाओ” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सहकारिता एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ऊर्जा संरक्षण के प्रति सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इसके साथ ही “वोकल फॉर लोकल” अभियान को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि “हरित सहकार अभियान” पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। सहकारी संस्थाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित विकास की गतिविधियों को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। प्रशासक श्री यादव ने बताया कि प्रदेशभर में 14 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक सदस्यता महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को सहकारी समितियों का सदस्य बनाने तथा निर्धारित लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बी-पैक्स संस्थाओं की वार्षिक आमसभाओं में उत्कृष्ट एवं चयनित सदस्य किसानों को सम्मानित किए जाने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा तथा सहकारिता के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री गिर्राज डंडोतिया, समाजसेवी श्री दिनेश शर्मा, श्री ब्रजराज सिंह चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्यामवीर सिंह गुर्जर सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मुरैना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
मुरैना पुलिस का मध्यरात्रि नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान, 209 अपराधी गिरफ्तार। मुरैना। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मुरैना पुलिस द्वारा मध्यरात्रि में व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में जिले के समस्त अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों के 216 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस ने 126 स्थायी वारंटी, 81 गिरफ्तारी वारंटी एवं 2 इनामी बदमाशों सहित कुल 209 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 22 हिस्ट्रीशीटरों एवं 15 जिलाबदर बदमाशों की भी सघन जांच एवं चेकिंग की गई। मुरैना पुलिस का यह अभियान जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ फरार आरोपियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Morena Nagar, Morena | Jun 7, 2026
1