फाइनेंस कंपनी यूनिटी शेयर्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कस्टमर रिलेशन मैनेजर अर्जुन राम ग्राहकों के 61200 रूपए लेकर फरार हो गया है। इस संबंध में सोमवार शाम 6 बजे पांच अलग अलग महिलाओं के द्वारा शहर थाना में सोमवार शाम 6 बजे एफआइआर दर्ज करायी गयी है। अर्जुन गढ़वा के कांडी का रहने वाला है। पुलिस जांच तेज की गयी है।